COVID-19: यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4093 नए केस, अब तक 5715 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में कुछ हद तक कमी आ रही है। पिछले 24 घंटों की बात करतें तो ये संख्या 4093 है, जबकि 5 हजार 711 लोग ठीक हुए हैं। इन लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में कुल सक्रिय मामले 52 हजार 160 हैं, जबकि 3 लाख 36 हजार 981 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कुल रिकवरी प्रतिशत 85.34 है। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 1,60,717 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 99,37,675 सैंपल्स की जांच की जा चुकी। अब तक कोरोना से कुल 5,715 लोगों की मौत हुई है।

4093 new cases of COVID 19 in the last 24 hours in uttar pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक में टेस्टिंग की गतिविधियों को निरंतर सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न दिशा-निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने समस्त कोविड अस्पतालों में दवाई और ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि केजीएमयू को स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों से और SGPGI को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत मेडिकल कॉलेजों व चिकित्सा संस्थानों से वर्चुअल ICU के माध्यम से जोड़ा जाए। इससे गम्भीर रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से बेहतर इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।

सीएम ने चिकित्सकों और पैरामेडिक्स का प्रशिक्षण कार्य निरन्तर संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनपद लखनऊ व कानपुर नगर में विशेष ध्यान देते हुए रिकवरी दर को बेहतर बनाया जाए। सीएम ने कहा कि ई-संजीवनी एप के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही OPD सुविधा काफी उपयोगी सिद्ध हो रही है। इसके दृष्टिगत ई-संजीवनी एप का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, जिससे लोग घर पर रहते हुए चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+