24 घंटे में दो पुलिसकर्मियों की हत्या से दहली यूपी

हापुड़। उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक पुलिस वालों की हत्या ने अखिलेश सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। महज कुछ दिनों पहले मथुरा मे दो पुलिस अधिकारियों की हत्या हो गयी थी। तो चौबीस घंटों के भीतर दो पुलिसकर्मियों की एक बार फिर से हत्या कर दी गयी है।

यूपी में बेखौफ बदमाश, दारोगा की गोली मारकर हत्या

4 policemen murdered in one month in Uttar Pradesh

हापुड़ में दारोगा सुखबीर सिंह यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है । वह बागपत के सिंगहवलू थाने पर तैना थे। यह घटना उस वक्त हुई जब सुखबीर सिंह मोदीनगर रोड पर जा रहे थे। तभी दो बाइक सवारों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

गोली लगने के बाद दारोगा ने इस बात की जानकारी पास के चायवाले को दी जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया जहां उनकी मौत हो गयी। शुरुआती जांच में पुलिस इसे रंजिश का मामला मान रही है। आपको बता दें कि बुधवार को बदायूं में दारोगा सर्वेश यादव की चेकिंग के दौरान तीन बाइक सवालों ने हत्या कर दी थी।

ड्यूटी के दौरान UP में मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या में इजाफा

जबकि सिपाही प्रमोद भी हमले में घायल हो गये थे। यूपी में पिछले एक महीने के भीतर चार पुलिसकर्मियों की हत्या हो चुकी है जिसमें एक एसपी भी शामिल हैं। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि लगातार पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमले के बाद भी अखिलेश सरकार हरकत में आती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+