एक पेड़ पर उगाए 300 आम नहीं आम के 300 पेड़

जिलाधिकारी राज शेखर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने बुधवार को पद्मश्री कलीमुल्ला खां के अनुरोध पर मलिहाबाद स्थित कलीमुल्ला नर्सरी को देखा। कलीमुल्ला ने अधिकारियों को बताया कि इस वर्ष नर्सरी में एक नई आम की किस्म ईजाद की जा रही है। इस आम पर सुर्खी (लालिमा) होगी, यह पतला आम होगा, रसदार होगा और इसकी गुठली भी पतली होगी। यह जल्दी ही पचाने वाला होगा।
जरूर पढ़ें- रस भरा पीला आम यानी कैंसर को दावत
पद्मश्री कलीमुल्ला ने एक पेड़ पर 300 आम के पेड़ उगाए हैं तथा उन पर विभिन्न प्रजातियां के आमों को भी दिखाया। उन्होंने बताया कि यह नर्सरी चार एकड़ मंे फैली हुई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1919 में मलिहाबाद में आम के 1300 बाग थे जो अब केवल 700 के करीब ही रह गए हैं। उन्होंने 300 आमों में से एक किस्म पाकिस्तान के आम की भी दिखायी जो पाकिस्तान के सिंध इलाके से लाकर लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि एक ही आम के पेड़ पर विभिन्न किस्मों के आम को लगाना वर्ष 1987 से प्रारम्भ किया गया था। उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षो से आम की फसल लगातार कम होती जा रही है। इन 300 आमों में से चार किस्म के आम गुजरात से भी लाकर रोपित किए गए हंै।
पद्मश्री कलीमुल्ला खां ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिय अधीक्षक को बताया कि दिन प्रतिदिन पानी की कमी जमीन के अन्दर होती जा रही है। लेकिन ऊसर भूमि में भी आम के वृक्ष लगाकर आम की फसल ली जा सकती है तथा क्षेत्र में हरियाली उत्पन्न की जा सकती है। जिलाधिकारी ने ऊसर भूमि में आम के बाग विकसित करने के उद्देश्य से एक सप्ताह में डीएचओ एवं कृषि अधिकारी को साइट विजिट करने के निर्देश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications