नए साल के पहले दिन यूपी में 22 IAS और 28 वरिष्ठ PCS अफसरों का ट्रांसफर

लखनऊ। साल 2020 के पहले दिन उत्तर प्रदेश में 22 आईएएस और 28 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। बता दें कि इसके एक दिन पहले करीब 41 आईपीएस व आईएएस अफसरों के प्रमोशन पर प्रशासन ने मुहर लगाई थी। गौरी शंकर प्रियदर्शी को अलीगढ़ का कमिश्नर बनाया गया है, जबकि आईएएस गौरव दयाल को चित्रकूट का कमिश्नर बनाया गया है।

28 senior PCS officers and 22 IAS officers transferred in Uttar Pradesh

आईएएस मोनिका गर्ग को प्रतीक्षारत किया गया है। पंकज कुमार को मुख्य सचिव का प्रमुख स्टाफ अफसर नियुक्त किया गया है, जबकि आमोद कुमार को प्रमुख सचिव (नियोजन) बनाया गया है। बीना मीणा से खनन विभाग वापस ले लिया गया है। उन्हें महिला कल्याण के साथ ही स्टाम्प रजिस्ट्रेशन का चार्ज दिया गया है।

रौशन जैकब को सचिव (खनन) बनाया गया है। वह खनन की निदेशक भी बनी रहेंगी। अनुराग श्रीवास्तव (प्रमुख सचिव) नमामि गंगे के साथ ही लघु सिंचाई का कामकाज भी देखेंगे। इसके अलावा अराधना शुक्ला से नोएडा का प्रभार हट गया है। अमित मोहन से ग्रेटर नोएडा का प्रभार ले लिया गया है। सैमुअल पाल को ग्रेटर शारदा का प्रशासक नियुक्‍त किया गया है। अभिषेक आनंद नगर आयुक्त बरेली, दिनेश कुमार विशेष सचिव सिंचाई, अनुज सिंह को वीसी गोरखपुर प्राधिकरण, हर्षिता माथुर सीडीओ गोरखपुर और आशीष कुमार को आगरा मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+