COVID-19: यूपी में अब तक 213 संक्रमितों की मौत, कुल 2901 एक्टिव केस
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भी 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हालांकि, इस चरण में लोगों को कई तरह की छूट भी दी गई हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 262 नए केस सामने आए हैं। अब तक कोरोना वायरस से प्रदेश में कुल 213 लोगों की मृत्यु हुई है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 2901 सक्रिय मामले हैं, जबकि 4707 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

रोज हो रहे करीब 10000 टेस्ट
उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में 2938 लोगों का इलाज किया जा रहा है, फैसिलिटी क्वारंटाइन में 9000 लोगों को रखा गया है। कल प्रदेश में 9976 सैंपल की जांच की गई, अब हम 10000 टेस्ट प्रतिदिन के करीब पहुंच गए हैं, अब हमारा लक्ष्य यह है कि 15 जून तक हम इसे बढ़ाकर 15000 तक ले जाएंगे। कल 5-5 सैंपल वाले 892 पूल की टेस्टिंग की गई और 10-10 सैंपल वाले 121 पूल की टेस्टिंग की गई, इस प्रकार कल कुल 1013 पूल लगाए गए।
लॉकडाउन 5 को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइंस
Recommended Video
बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन 5 को लेकर अब गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। नई गाइडलाइंस के अनुसार, अनलॉक के पहले चरण में मंदिर, रेस्टोरेंट और शापिंग मॉल्स खोले जाएंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य सभी ऐहतियात का पूरा ध्यान रखे जाने के निर्देश् दिए गए हैं। वहीं, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल जैसी गतिविधियों को अभी नहीं खोला गया है और इनको कब खोला जाएगा, इस संबंध में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों से 30 लाख प्रवासी श्रमिक और कामगार आए। सभी मानते थे कि इनके कारण अव्यवस्था फैलेगी, लेकिन हमने माना कि वे हमारी ताकत हैं।












Click it and Unblock the Notifications