योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज यानी बुधवार को लखनऊ के राजभवन में शुरू हो गया। सबसे पहले 6 मंत्रियों ने कैबिनेट पद की शपथ ली। इसके बाद 6 विधायकों ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ ली। सबसे अंत में 11 विधायकों ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मंत्रिमंडल विस्तार में 23 विधायकों ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

23 MLAs take oath as ministers in Uttar Pradesh Government

सहसे पहले महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, रामनरेश अग्निहोत्री और कमला रानी वरुण ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। नीलकंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रविन्द्र जायसवाल ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। वहीं, अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरुप शुक्ला, विजय कश्यप, गिरज सिंह धर्मेश, लखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

शपथग्रहण समारोह के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ नए मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। ये बैठक शास्त्री भवन में शाम 4:30 बजे आयोजित होगी। बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ प्रेस ब्रीफिंग करेंगे। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के पांच मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिन पांच मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया था उसमें परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, धर्मपाल सिंह, अर्चना पांडे और अनुपमा जायसवाल शामिल हैं। इन सभी मंत्रियों ने देर रात मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। सभी मंत्रियों ने इस्तीफे की अलग-अलग वजह दी है, जबकि वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपनी अधिक उम्र का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+