COVID-19: यूपी में कोरोना से एक दिन में 21 लोगों की मौत, 585 नए केस
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 21 और लोगों की कोरोना से मौत हो गई। वहीं, 585 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 6709 है। वहीं, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 16629 है। अब तक कोरोना से 718 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बुधवार को ये जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक 26489 सैंपलों की जांच की गई। अब तक प्रदेश में कुल 758915 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

संचारी रोगों के प्रति जागरुकता अभियान 75 जनपदों में शुरू
Recommended Video
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संचारी रोग अभियान शुभारंभ किया गया। आज से 75 जनपदों में इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। पूरे प्रदेश में सफाई का व्यापक अभियान चलाया जाएगा और लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरुक किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में 6500 से अधिक कोविड हेल्प डेस्क बन गए हैं। 10 हजार कोविड हेल्प डेस्क बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत पूरे प्रदेश की 58906 ग्राम पंचायतों में 51280 काम प्रगति पर हैं। प्रदेश में 4627392 श्रमिक मनरेगा में कार्यरत हैं। ये पूरे देश के मनरेगा कर्मियों का 21 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में मनरेगा में 71 करोड़ 32 लाख रुपए का वेतन बांटा गया। अभी तक मनरेगा में काम करने वालों को 2594.82 करोड़ रुपए का वेतन बांटा जा चुका है। पुलिस विभाग को विशेष रूप से पेट्रोलिंग करने के लिए निर्देशित किया गया है, जो लोग भी मास्क न पहने उनका चालान आवश्य काटे जाएं। विशेष रूप से लखनऊ, वाराणसी, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, प्रयागराज, आगरा आदि जो बड़े शहर हैं, वहां इसका पालन किया जाए। उन्होंने बताया कि कल रोडवेज की 5856 बसों ने सर्वाधिक 878607 यात्रियों को ट्रांसपोर्ट किया।












Click it and Unblock the Notifications