क्या अखिलेश फिर से सीएम बनेंगे? 57% ने कहा- कतई नहीं
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल ही होने हैं और हर पार्टी तैयारियों में जुट गई है। में शुरू हो चुकी है। इसी बीच एक सर्वे ऐसा आया, जिसे पढ़कर कोई खुश हो न हो, मायावती जरूर होंगी। क्योंकि मायावती इस वक्त अखिलेश यादव को सीएम की कुर्सी से उतारने की पुरजोर प्रयास कर रही हैं। यह सर्वे वनइंडिया ने कराया, जिसके अनुसार 57 प्रतिशत लोगों का मानना है कि अखिलेश दोबारा सीएम कतई नहीं बन पायेंगे।
पढ़ें- महाभारत 2017: मुलायम को धृतराष्ट्र तो माया को शूर्पनखा की संज्ञा दी
इस सर्वे में 1000 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया है और अभी भी यह सर्वे जारी है। [वोट करना है तो अभी क्लिक करें] इस सर्वे में भाग लेने वाले केवल यूपी के नहीं हैं। पूरे देश से लोगों ने इसमें भाग लिया है। ये वो लोग हैं, जो उत्तर प्रदेश के हालातों को करीब से देख रहे हैं, फिर चाहे हालात सकारात्मक हों या नकारात्मक।

यह था सवाल
सर्वे में सवाल पूछा गया- क्या 2017 में अखिलेश यादव फिर से यूपी के मुख्यमंत्री बन पायेंगे?

लोगों ने दिये जवाब
मात्र 17% ने कहा- हां जरूर, 26% ने कहा मुश्किल है, जबकि 57 % ने कहा कतई नहीं।

वोट करने वाले पुरुष ज्यादा
इस सर्वे में वोट करने वालों में 93 प्रतिशत पुरुष हैं, जबकि मात्र 7 प्रतिशत महिलाओं ने ही वोट किया।

किस उम्र के लोगों ने किये वोट
इसमें वोट करने वाले लोगों की उम्र 21 से 40 के बीच है।

75 प्रतिशत अविवाहित
वोट करने वालों में 75 प्रतिशत अविवाहित हैं, यानी युवाओं में आक्रोश ज्यादा है।

डिंपल का करियर खतरे में
अगर 2017 में अखिलेश यादव की हार हुई तो 2019 में डिंपल यादव का जीतना मुश्किल हो जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications