अखिलेश की सफाई: महिला आयोग के बजट से कोई मर्सीडीज और लैंड क्रूज़र नहीं खरीदे गए

उल्लेखनीय है किराज्य महिला आयोग के बजट में 85 फीसदी की कटौती करनी वाली उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार जल्द ही दो सात सीटर मर्सीडीज और दो लैंड क्रूज़र कार खरीदने जा रही है। यह जानकारी सूचना के अधिकार कानून के तहत मिली है।
सामाजिक कार्यकर्ता उर्वशी शर्मा को RTI के तहत मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश सरकार ने राज्य महिला आयोग के महिला पैनल का बजट 2011-12 और 2013-14 में 85% घटा दिया है। 2011-12 के बजट में आयोग को 5.1 करोड़ रुपए दिए गए थे, जो बाद में घटाकर 4.16 करोड़ कर दिए गए थे, जिसमें से 3.9 करोड़ खर्च भी हो चुके थे। वहीं 2013-14 के बजट में इसको और भी घटाकर लगभग 75 लाख कर दिया गया है।
बयान में कहा गया है कि सरकार ने उप्र महिला आयोग का बजट पिछले वर्ष की तुलना में कम नहीं किया है। वर्तमान वित्त वर्ष 2014-15 के लिए आयोग के आवश्यकतानुसार बजट बढ़ाकर 3,05,00,000 रुपये कर दिया गया है। बयान के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष में यह राशि 2,73,34,000 रुपये मात्र थी। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि प्रदेश सरकार ने उप्र महिला आयोग के बजट को पिछले वर्ष की तुलना में घटा दिया है। इस मामले में सरकार ने अपनी सफाई पेश की है।












Click it and Unblock the Notifications