सपा पर मोदी का कटाक्ष, यूपी में 1 साल में 150 दंगे, गुजरात में 10 सालों में 1 भी नहीं

narendra modi
लखनऊ। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विशाल रैली को संबोधित कर सपा सरकार की जड़े हिलाकर रख दी। लाखों की तादात में आई भीड़ के सामने मोदी ने प्रदेश की समाजवादी सरकार की पोल खोल दी। जनता के सामने उनका चिट्ठा खोलते हुए मोदी ने सवाल किया कि यूपी में साल साल की भातर 150 दंगे हुए, जबकि गुजरात में पिछले 10 सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ, ये कैसे। उन्होंने इस सवाल का जवाब सपा मुखिा मुलायम सिंह यादव से मांगा।

मोदी ने अखिलेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यूपी में 20 हजार से ज्यादा महिला उत्पीड़न की घटनाएं हुई हैं। यूपी में क्राइम में 240 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। मोदी ने मुलायम से सवाल करते हुए कहा कि नेताजी, मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि अभी आपके बेटे की सरकार को एक साल नहीं हुआ है। एक साल में डेढ़ सौ दंगे हो गए। गुजरात में 10 साल में एक दंगा नहीं हुआ है।

Did You Know: मोदी को खुद के हाथों की बनी खिचड़ी बहुत पसंद है।

एक कर्फ्यू नहीं लगा है। मोदी ने कहा कि इतना बड़ा अंतर होने के बावजूद आप हमसे तुलना करते हो। आपकी राजनीति के कारण शर्म से माथा झुक जाता है। प्रदेश में बढञ रहे अपराधिक मामलों का आकंड़ा देथे हुए मोदी ने कहा कि देश के 45 फीसदी गुनाह सपा सरकार के नाक के नीचे होते हैं और आप हमें सुना रहे है।

वहीं सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान पर चुटकी लेते हुए मोदी ने कहा कि एक मंत्री की भैंस खो गई तो पूरी पुलिस फोर्स उसे ढ़ूढने में जुट गई। यूपी में जवान बेटा खो जाए तो खबर नहीं बनती, लेकिन मंत्री जी की भैंस खो गई और खबर बन गई। मोदी ने कहा कि मैं सोच रहा था कि मंत्री जी का बयान जरूर आएगा। वह जरूर कहेंगे कि सेक्युलरिजम पर खतरा है। मोदी ने यहां मोदी ने विकास के मुद्दे पर यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए दावा किया कि लोकसभा चुनाव तक बीजेपी की सुनामी आएगी।

Did You Know: भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी का बाहर का खाना पसंद नहीं है। उन्हें अपने घर में खुद के हाथों की बनी खिचड़ी खाना बहुत पसंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+