Yogi Cabinet में इन 13 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सीधी नियुक्ति

Yogi Cabinet में इन 13 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सीधी नियुक्ति

लखनऊ, 10 मई: लोक भवन में मंगलवार 10 मई को योगी सरकार की कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुईं। इस बैठक में आए प्रस्तावों में से 13 प्रस्ताव महुर लगाकर सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी। कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक विजेताओं को राजपत्रित अदिकारी बनने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस दौरान मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट बैठक में दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पाठक के साथ ही अन्य कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।

13 proposals got approval in Yogi cabinet meeting

जानिए किन 13 प्रस्तावों पर लगी महुर
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के 24 राजपत्रित पदों पर खिलाडियों की यूपी के नौ विभागों में सीधी नियुक्ति की जाएगी।
- ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमन वेल्थ के खिलाड़ियों को यह आसार मिलेगा।
- बीडीओ, बीएसए ,डीपीआरओ, सहायक खेल अधिकारी,नायब तहसीलदार आदि पदों पर 24 नियुक्तियां होंगी।
- एक सितंबर 2020 के बाद से पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे अधिकारी बनने का मौका मिलेगा।
- सरकार ने भातखंडे संगीत महाविद्यालय का नाम बदल कर 'भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय किया। अब इसे यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है। संगीत कला के अन्य महाविद्यालय अब इससे संबद्ध होंगे।
- वरिष्ठ अधिवक्ता अजय मिश्रा को प्रदेश का नया महाधिवक्ता नियुक्त करने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। वह राघवेन्द्र सिंह का स्थान लेंगे।
- 23 मई से उत्तर प्रदेश विधानसभा का विधानमंडल बजट सत्र होगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच छोटे हवाई अड्डों का शीघ्र संचालन प्रारंभ करने के लिए मेंटीनेंस का एमओयू साइन किया।
- सरकार ने अलीगढ, आजमगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती तथा म्योराबाद (सोनभद्र) के हवाई अड्डे के संचालन के लिए प्रति वर्ष सात करोड़ रुपया का एएआइ से मेंटेनेंस का एमओयू साइन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+