12 साल की मासूम का 36 का दूल्हा, बारात को घर से लौटाया

शाहजहांपुर। बाल अपराध समाज के लिए एक बड़ा अभिशाप है और इसके खिलाफ अभी भी कई अभियान चल रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश में बाल विवाह का अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

12 years old girl refused to marry 36 year man Baarat was sent back from home

यूपी के शाहजहांपुर में 12 साल की मासूम से 36 साल के आदमी से विवाह तय हुआ था। लेकिन जब बारात लड़की के घर पहुंची तो लड़की ने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया।

दरअसल बच्ची का पिता शराब का आदि है जिसके चलते उसने पैसों की लालच में अपनी बेटी का विवाह 36 साल के आदमी से तय कर दिया। वहीं जब इस विवाह का लड़की ने विरोध किया तो पिता ने बेटी की बुरी तरह से पिटायी कर दी।

सोमवार को लड़की विवाह होना था लेकिन डर की वजह से लड़की किसी के सामने आने को तैयार नहीं हुई और कहीं छिप गयी। लड़की ने अपनी हिम्मत जुटाते हुए गांव वालों को अपनी समस्या बतायी और जब खोजबीन शुरु हुई तो पता चला कि दूल्हें की उम्र 36 साल है।

मासूम लड़की समस्या सुनने के बाद गांव वालों ने उसका साथ देने का फैसला लिया और जब दूल्हा बारात लेकर घर पहुंचा तो लड़की और गांव वालों के विरोध के चलते बारात को वापस जाना पड़ा।

वहीं बाद में यह बात भी सामने निकलकर आयी कि जिस व्यक्ति से मासूम का विवाह तय हुआ था वह पहले ही दो बार शादी कर चुका था, उसकी पहली पत्नी की मौत हो गयी थी जबकि दूसरी उसे छोड़कर चली गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+