यहां 10 साल के बच्चे पर डाली जाती है खोलती खीर, पुलिस देखती है तमाशा
देवरिया। उत्तर प्रदेश एक के बाद एक अजीबोगरीब वजहों के चलते खबरों में बना हुआ है। ताजा मामला है देवरिया का जहां सपा के आला नेताओं का कार्यक्रम था और यहां भीड़ जुटाने के लिए छोटे बच्चों पर निर्मम तरीके से खौलती हुई खीर डाली गयी।
समाजवादी पार्टी के इस कार्यक्रम में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव खुद इस कार्यक्रम में मौजूद थे और उनकी मौजूदगी में यहां 10 साल के मासूम बच्चे पर खौलती खीर डालने का तमाशा चलता रहा। यही नहीं यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी इस बर्बर कृत्य को रोकने का प्रयास नहीं किया।
गौर करने वाली बात यहा है कि यह यहां की स्थानीय परंपरा है, जब कोई मान्यता पूरी हो जाती है तो इस कर्मकांड को किया जाता है। वहीं ध्यान देने वाली बात यह है कि जिस तरह से अंधविश्वास के नाम पर यहां लोगों की भीड़ जुटाने के लिए इस तरह के अंधविश्वास फैलाने वाले कृत्य किये जाते हैं वहां सपा का समजवाद आंखे मूदकर सिर्फ मोबाईल में मशरूफ रहता है।













Click it and Unblock the Notifications