चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले UP में 10 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला
चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले यूपी में 10 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया गया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 10 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले अखिलेश सरकार ने 10 एएसपी का तबादला कर दिया है। माना जा रहा है कि चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद आचार संहिता लागू होने से पहले अखिलेश सरकार अपने हिसाब से तैनाती कर फिल्ड तैयार कर रही है।

आज जिन 10 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया, उनमें सुधाकर यादव, सुखराम भारती, कमल किशोर, आशुतोष मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, श्रीमति बविता साहू, राम मोहन सिंह, मंशाराम गौतम, राहुल राज और अष्टभुजा सिंह शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications