कश्मीर पर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है कांग्रेस: पीएम मोदी
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेता कश्मीर की आजादी की मांग करने वाले अलगाववादियों की भाषा बोल रहे हैं। यह हमारे देश के जवानों का अपमान है। पीएम ने कहा कि कल ही एक कांग्रेस नेता का दिया बयान बताता है कि उनकी पार्टी सैनिकों की बहादुरी और सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में क्या सोचती है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस बेशर्मी के साथ उस भाषा का प्रयोग कर रही है, जो कश्मीर की धरती पर अलगाववादी करते हैं और जो पाक में बोली जाती है।
Live
- पूरी दुनिया ने डोकलाम में देखा, चीन कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, लेकिन धैर्य की कसौटी पर भारत खरा उतरा है: पीएम मोदी
- कांग्रेस बेशर्मी के साथ उस भाषा का प्रयोग कर रही है जो कश्मीर की धरती पर अलगाववादी करते हैं और पाकिस्तान में बोली जाती हैः पीएम मोदी
- कुछ देर पहले पीएम मोदी का विमान मैंगलौर एयरपोर्ट पर उतरा, पीएम मोदी के स्वागत के लिए कर्नाटक के स्थानीय वहां मौजूद थे। सबसे पहले पीएम मोदी धर्मस्थल स्थित हरि मंजूनाथ स्वामी मंदिर पहुंचे। मंदिर के बाद पीएम मोदी का बेंगलुरू जाने का प्लान है वो दोपहर 3.20 बजे पैलेस ग्राउंड में श्री सौंदर्य लहरी परायण उत्सव में शामिल होंगे, यहां पीएम मोदी का लोगों को संबोधित करने का प्लान है।

इसके बाद पीएम मोदी शाम 6.20 बजे मोदी बीदर-कलबुर्गी रेल मार्ग का उद्घाटन करेंगे और शाम 6.45 बजे पीएम मोदी बीदर में जनसभा करेंगे

Live:
- परिवर्तन यात्रा के इस कार्यक्रम को दो हिस्सों में बांटा गया है।
- पहली यात्रा बेंगलुरु से 2 नवंबर को शुरू होगी तो दूसरी यात्रा एक महिने बाद हुबली से शुरू होगी। 15 जनवरी को ये यात्रा खत्म हो जाएगी, समापन के मौके पर खुद पीएम मोदी मौजूद होंगे।
-

- भाजपा दावा कर रही है कि पूरे सूबे में गुजरात चुनाव संपन्न होते-होते कर्नाटक में भाजपा की लहर दिखने लगेगी। गुजरात की चुनावी गहमागहमी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में चुनाव अभियान प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications