पति से परेशान महिला तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदी, GRP ने बचाई जान

Lalitpur News, ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पति से परेशान होकर एक महिला अपने तीन बच्चों के रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने पहुंच गई। शुक्रवार की रात महिला तेज स्पीड़ ट्रेन के सामने अपने तीन बच्चो सहित कूद गई। तभी प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे जीआरपी थाना प्रभारी व उनके साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर महिला की जान बचा ली।

woman with her three children jump infront of train in Lalitpur

मामला ललितपुर रेलवे स्टेशन का है। यहां जीआरपी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह रात में मुख्य आरक्षी विश्राम सिंह के साथ रेलवे स्टेशन पर चैकिंग कर रहे थे। तभी प्लेटफार्म संख्या 1 व 2 के मध्य मुख्य रेल लाइन पर आ रही एक मालगाड़ी के सामने एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कूद गई। तभी संजय कुमार की नजर महिला पर पड़ गई। संजय कुमार सिंह व आरक्षी विश्राम ने अपनी जान की परवाह न करते हुए पटरी पर कूदकर महिला खींचकर बाहर निकाल लिया।

महिला को थाना लाकर उससे पूछताछ की गई। महिला ने अपना नाम पुष्पलता कटारे निवासी नेहरू नगर बताया। कहा कि वह अपने पति की शराब की लत से त्रस्त है। पारिवारिक की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। पुलिस ने महिला के परिजनों को तलाश कर सभी को उन्हें सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+