राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने दिया विवादित बयान, कहा- लड़कियों को जेब में रखना चाहिए चाकू

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ (Manohar Lal Panth) ने एक विवादित बयान दिया है। यह बयान उन्होंने ललितपुर जिले में मिशन शक्ति के तहत आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया। राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि लड़कियों को एक हाथ में छोटा सा चाकू (Knife) रखना चाहिए। यदि कोई मुसीबत आती है तो सामने वाले पर उससे वार कर देना चाहिए। बाद में जो होगा देखा जाएगा।

Recommended Video

    UP के BJP नेता Manohar Lal Panth का विवादित बयान लड़कियों को लेरकर कहा ये | वनइंडिया हिंदी
    up minister manohar lal panth saying - girls should keep knives in their pockets

    दरअसल, प्रदेश में बड़े पैमाने पर मिशन शक्ति कार्यक्रम चल रहा है। इस अभियान के जरिये योगी सरकार हर बेटी-हर महिला के सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जता रही है। हालांकि, मिशन शक्ति के तहत ललितपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ बतौर मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए चाकू रखना चाहिए।

    राज्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, झलकारी बाई और अवंती बाई जैसी वीरांगनाओं को भी याद किया। लेकिन जब नारी सुरक्षा की बात आई तो उन्होंने लड़कियों को खुद ही अपनी सुरक्षा करने की सलाह दे दी। अब मंत्री के बयान का वीडियों सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि बीजेपी में विवादित बयान देने वाले नेताओं की लंबी फेहरिस्त है। बीते दिनों अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने हाथरस की घटना पर अजीबोगरीब बयान दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+