सनसनीखेज! परिजनों से कहा: 'भोलेनाथ को शीश चढ़ाने जा रहा हूं' और इलेक्ट्रिक आरी से काट लिया अपना गला
उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जहां एक व्यक्ति ने भगवान भोलेनाथ को अपना शीश अर्पण करने के इरादे से अपना गला इलेक्ट्रिक आरी से काट लिया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ललितपुर लाया गया और हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है।
परिजनों से कहा: 'भोलेनाथ को शीश चढ़ाने जा रहा हूं'
बता दें कि पूरा मामला ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुरा का है। यहां का रहने वाला दीपक भगवान भोलेनाथ का भक्त है। मंगलवार सुबह वह अपने परिजनों से कह कर निकला कि मैं भगवान भोलेनाथ को अपना शीश चढ़ाने जा रहा हूं। जिस पर परिजनों ने विश्वास नहीं किया। लेकिन बाद में जब मंदिर के पास से इलेक्ट्रिक आरी की आवाज सुनाई दी, तो लोग वहां पहुंचे और उन्होंने देखा कि दीपक का सिर कटा हुआ है तथा पास में ही आरी पड़ी हुई है।

हालत नाजुक, चल रहा इलाज
जिसके बाद परिजनों ने दीपक को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने शुरुवाती उपचार कर गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया है। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। उक्त घटना से जहां एक ओर पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है तो वहीं उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications