ललितपुर: खेत में शौच करते देखा तो दलित युवक के काटे कान, न्याय के लिए एसपी से गुहार

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में दबंगों ने एक दलित युवक को खेत मे शौच करते देखा तो इसको लेकर उसे पहले बेरहमी से पीटा और उसका कान काटकर जख्मी कर दिया। पीड़ित युवक का कहना है कि लोगों ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला किया। पीड़ित कटे हुए कान के साथ एसपी ऑफिस में न्याय की गुहार लगाने आया। उसने कहा कि पुलिस तीन दिनों से कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। दरोगा ने कहा कि जाओ प्राइवेट इलाज करा लो। इस मामले में एसपी ने पीड़ित को इंसाफ का भरोसा दिलाया है और केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Recommended Video

    ललितपुर: खेत में शौच करते देखा तो दलित युवक के काटे कान, न्याय के लिए एसपी से गुहार
    Dabangs cut ear of dalit youth and beat him

    यह मामला ललितपुर के पूराकलां थाना क्षेत्र के चौबारा गांव का है। दलित युवक सुंदर यहां बहन के यहां रिश्तेदारी में आया था। शौच करने खेत में जाने पर उस पर दबंगों ने जुल्म किया। लोगों ने जब उसको खेत में शौच करते देखा तो पकड़ लिया। पीड़ित सुंदर ने बताया कि उसको लाठी-डंडों से पीटा जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया और कुल्हाड़ी से उसके कान पर वार किया। जब वह मारपीट और कान काटे जाने की शिकायत लेकर थाने में गया तो दरोगा ने कोई कार्रवाई नहीं की। कहा कि दरोगा ने प्राइवेट इलाज कराने की बात कही, तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया। उसने आरोपियों से पुलिस के मिले होने का आरोप लगाया। कहा कि अभी तक उसे कोई इलाज नहीं मिला है।

    Dabangs cut ear of dalit youth and beat him

    एसपी मिर्जा मंजर बेग से पीड़ित न्याय की गुहार लगाने आया। उसने एसपी से अपना दर्द बयां किया। एसपी मिर्जा मंजर बेग ने सुंदर के मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही है। एसपी ने बताया कि एक युवक उनके पास आया था जिसके कान पर चोट थी। उसने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। उसकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+