लखीमपुर खीरीः घर में लड़की को अकेला पाकर किया रेप फिर काट दी नाक
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रेप का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान जब किशोरी शोर मचाने लगी तो आरोपित युवती का नाक काटकर फरार हो गया।

पहले किया रेप फिर काट दी नाक
रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के एक घर में घुसकर युवक ने अपने गांव की ही एक किशोरी के साथ रेप किया। शोर-शराबा सुनकर जब घरवालों ने आरोपी को घेरा तो वह किशोरी की नाक काट कर भाग गया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर कोतवाली आए और यहां तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

लड़की ने मचाया शोर तो पहुंचे लोग
सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी रविवार को अपने घर पर अकेली थी। उसके घरवाले खेतों पर काम करने गए थे। बताया जाता है कि दोपहर में उसके घर गांव का ही गौतम छूरी लेकर घुस आया। घर में अकेला पाकर युवक ने किशोरी को छुरी के बल पर बंधक बना लिया और उसके साथ रेप करने लगा। शोर-शराबा सुनकर किसी तरह मामले की जानकारी घरवालों तक पहुंची।

युवक के खिलाफ मामला दर्ज
घरवालों ने गांव के लोगों को बताया और अपने घर में ही आरोपी को घेरने की कोशिश की। आरोपी ने जब घर में खुद को घिरता देखा तो उसने किशोरी की नाक काट ली और भाग निकला। हमले में किशोरी जख्मी हो गई और लहूलुहान होकर घर में ही गिर गई। घरवाले उसे आनन-फानन लेकर पुलिस के पास आए और पूरे मामले की जानकारी दी। घरवालों ने गौतम के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
फोन कर प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया घर फिर मां को लगी भनक तो बेटी को भगाकर लड़के के साथ...












Click it and Unblock the Notifications