UP News: लखीमपुर में पिता के सामने ही बच्चे को खींच ले गया तेंदुआ, चिल्लाता रहा लेकिन नहीं बच पाई जान
UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जनपद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लखीमपुर जनपद में एक 11 साल का बच्चा अपने पिता के साथ खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान गन्ने के खेत से एक तेंदुआ निकाला और उसे खेत में खींच ले गया।
बच्चे का पिता भी शोर मचाते हुए तेंदुए के पीछे भागा। वह चिल्लाते हुए खेत में बच्चे को तलाशने लगा। इस दौरान उसकी आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंचे। लेकिन जब तक लोग बच्चे को खोज पाए तब तक तेंदुआ बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ गया।

पेड़ के नीचे लोग शोर मचाते रहे और तेंदुआ मासूम बच्चे को खा गया। उसके बाद वह पेड़ से उतरा और बच्चे को लेकर खेत की तरफ भाग गया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के 2 घंटे बाद वन विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचे।
ऐसे में वन विभाग के अधिकारियों को लेकर भी ग्रामीणों के अंदर काफी नाराजगी देखने को मिली। वन विभाग की टीम और ग्रामीण काफी देर तक बच्चों को खोजते रहे। बाद में कई बड़ा किलोमीटर दूर पर गन्ने के खेत से बच्चों का शव बरामद किया गया।
यह पूरा मामलादक्षिण खीरी वन रेंज व सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगाबेहड़ गांव का है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब 7 बजे गांव का रहने वाला मुन्नर अली अपने 11 साल के बेटे छोटू को लेकर खेत में साइकिल पर मिट्टी लोड करके लाने के लिए गया था।
बताया जा रहा है कि मुन्नर अली साइकिल पर मिट्टी लाद लिया था और उसका बेटा साइकिल को पीछे से धक्का दे रहा था। वह गन्ने के खेतों के बीच में बने रास्ते से साइकिल लेकर आ रहा था। इसी दौरान गन्ने के खेत से एक तेंदुआ आया।
तेंदुए ने 11 वर्षीय छोटू के ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद उसका पिता बच्चों को पकड़ लिया लेकिन तब तक तेंदुआ अपने जबड़े में उसे दबा लिया था और जबड़े में दबाकर वह बच्चे को लेकर गन्ने के खेत में चला गया।
मुन्नर अली भी शोर मचाते हुए पीछा किया लेकिन वह अपने बच्चों को बचा नहीं पाया। उसके आंखों के सामने ही तेंदुए ने उसके बच्चे को अपना निवाला बना लिया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications