UP flood news: अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, तेज बहाव में बहने लगा बाइक सवार, लोगों ने ऐसे बचाई जान, देखें Video
UP flood news: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे देखकर आपको हैरानी होगी। लखीमपुर खीरी में भीषण बाढ़ के दौरान एक युवक बाइक से जा रहा था। नदी का पानी अचानक बढ़ गया और वह बाइक समेत पानी में बहने लगा।
संयोग अच्छा था कि इस दौरान वहां पर कुछ लोग मौजूद थे। मौजूद लोगों ने नदी के पानी में बाइक समेत बह रहे तत्काल युवक को पकड़ लिया उसके बाद कड़ी मशक्कत कर लोगों ने बाइक और युवक को नदी के पानी से बाहर निकाला।

इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक अपनी बाइक को लेकर बाढ़ के पानी में गिरा हुआ है। बाढ़ के पानी में बाइक समेत गिरि युवक को वहां पर मौजूद कुछ लोग निकलती नजर आ रहे हैं।
यह पूरा मामला लखीमपुर खीरी जनपद के भीरा-पलिया मार्ग का है। गांव में शारदा नदी की बाढ़ के चलते अब आगमन बाधित है। नदी में पानी बढ़ जाने के चलते रास्ता भी बंद हो गया था। हालांकि इधर कुछ दिनों से पानी कम होने के चलते लोगों का आवागमन प्रारंभ हो गया था।
बताया जा रहा है किसी भी अचानक फिर से शारदा नदी में पानी बढ़ गया। इस दौरान एक युवक अपनी बाइक को लेकर जा रहा था और वह पानी की गहराई समझ नहीं पाया तथा बाइक समेत नदी के पानी में गिर गया।
पानी में गिरने के बाद वह बाइक समेत बहने लगा। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उसे पकड़ लिया और उसकी जान बचा ली तथा बाइक को भी लोगों ने नदी से बाहर निकाल दिया। इस मामले की जानकारी होने के बाद पलिया कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय द्वारा उसे रास्ते पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications