UP By-Election 2022: गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट का कुछ ऐसा रहा है समीकरण

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरी लम्बे समय से बिमार चल रहे थे।वह ह्दय रोग से पीड़ित थे। हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी। अरविंद की अपने क्षेत्र में गहरी पैठ रही ।वह पांच बार यहां से विधानसभा क

लखीमपुर खीरी,4अक्टूबर:
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गयी है। तीन नवंबर को यहां उपचुनाव होंगे।जिसका परिणाम 6 नवंबर को आएगा।विधानसभा चुनाव 2022 में यह सीट भाजपा के प्रत्याशी अरविंद गिरी ने जीती थी। 6सितंबर को दिल का दौरा पड़ने के कारण इनकी मौत हो गयी थी,जिस कारण यह उपचुनाव कराया जा रहा है। इस सीट का अपना राजनैतिक व ऐतिहासिक महत्व है।छोटी काशी के नाम से भी इसे जाना जाता है।सपा प्रत्याशी भी यहां अच्छी लड़ाई में रहे हैं।ऐसे में पांच बार के विधायक रहे अरविंद गिरी की मौत के बाद भाजपा के लिए यह सीट बचानी एक चुनौती रहेगी।

gola gokarnnath

जानकारी के मुताबिक,लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरी लम्बे समय से बिमार चल रहे थे।वह ह्दय रोग से पीड़ित थे। हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी। अरविंद की अपने क्षेत्र में गहरी पैठ रही ।वह पांच बार यहां से विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। अरविंद गिरी भाजपा से पूर्व समाजवादी पार्टी,कांग्रेस व बसपा में भी रह चुके थे।पहली बार वह 1996में विधायक बने।भाजपा से वह दूसरी बार विधायक बने थे।पहली बार 2017 और दूसरी बार 2022 में। इस सीट से अभी बसपा को कभी खाता नहीं खुला है।

इस सीट का इतिहास कुछ इस तरह है कि गोला से पहले यह हैदराबाद विधानसभा के नाम से जानी जाती थी।1962 में हैदराबाद सीट बनी थी। जब 2012 में परिसीमन हुआ तो गोला गोकर्णनाथ विधानसभा अस्तित्व में आया।इस वर्ष सपा के विनय तिवारी ने बहुजन समाज पार्टी के सिम्मी बानो को 19329 वोट से पराजित किया ।उस समय अरविंद गिरी कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ रहे थे और उन्हें 60871 वोट मिले थे और वह तिसरे स्थान पर थे। वर्ष 2017 में अरविंद गिरी ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और सपा के विनय तिवारी को 55 हजार 17 मतों से पराजित किया। 2022 में गोला गोकरनाथ में कुल 48.67 प्रतिशत वोट पड़े। भारतीय जनता पार्टी के अरविंद गिरि ने समाजवादी पार्टी के विनय त‍िवारी को 29294 वोटों के मार्जिन से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+