लखीमपुर पहुंचे Akhilesh Yadav ने बालासोर ट्रेन हादसे पर बीजेपी को घेरा,बोले- 'ओडिशा में भिड़ा दिए तीनों इंजन'
अखिलेश यादव ने लखीमपुर में बोलते हुए कहा कि "ट्रिपल इंजन ओडिशा में भिड़ गए, वहां पर कितने लोगों की जान चली गई बताओ, अभी भी आंकड़े सही नहीं बता पा रहे हैं। और कहते थे ट्रेन में कवच है।"

akhilesh yadav news: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 की शुरूआत लखीमपुर खीरी से कर दी है। अखिलेश यादव ने मंगलवार 6 जून को लखीमपुर खीरी से लोक जागरण यात्रा के साथ इसका आगाज किया। इस बीच उन्होंने ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला।
अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार (बीजेपी) कह रही है कि हमारे पास कई इंजर हैं। उड़ीसा में तीनों इंजन भिड़ा दिए। मंत्री कहते थे ट्रेन में कवच लगाए गए है तो ओडिशा में कहां चला गया कवच। इतना ही नहीं, अखिलेश ने बालासोर ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या सही न बताने का आरोप भी बीजेपी सरकार पर लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन ओडिशा में भिड़ गए, वहां पर कितने लोगों की जान चली गई बताओ, अभी भी आंकड़े सही नहीं बता पा रहे हैं और कहते थे ट्रेन में कवच है।"
Recommended Video

अखिलेश ने लखीमपुर खीरी में बोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के जो मंत्री थे, वह कहते थे कि ट्रेन में ऐसा कवच लगाए गए है, जो इलेक्ट्रॉनिक कवच है। अगर ट्रेन पीछे से आएगी तो भी सिग्नल मिल जाएगा और आगे से टकराने के लिए आएंगे तभी सिग्लन मिल जाएगा। इस दौरान अखिलेश ने पूछा कि बताओ ओडिशा के बालासोर में कहां चला गया ये कवच? इस दौरान सपा अध्यक्ष ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जानती है कि उनके सभी सिग्नल फेल हुए थे। जो टेस्ट हो रहे थे उसमें फेल हो रहे थे और इलेक्ट्रॉनिक कवच फेल हो गया।
इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने कन्नौज की घटना पर कहा कि भाजपा के सांसद अपने गुंडों को लेकर थाने में गए और पुलिस की पिटाई की। बुलडोजर खड़ा मिलता तो शायद बुलडोजर के पीछे खड़ी होकर पुलिस बच जाती। क्या आप कल्पना कर सकते हो कि किसी सांसद का पता पुलिस को पता ना हो। उन्होंने कहा कि ये दु:ख की बात कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब सबसे अधिक हिरासत में मौतें हुई हैं।
किसानों के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए अखिलेश ने कहा कि जिन कंपनियों के लिए काले कानून लाए गए थे, उन्हीं कंपनियों ने आपका पूरा गेहूं खरीद लिया। अगर सरकार ईमानदार है तो बताए कि सरकार ने कितना गेहूं खरीदा, कोई आंकड़ा है। निजीकरण जितना बढ़ाया जाएगा तो हमारे आपके अधिकार छीन जाएंगे। भाजपा के लोग झूठा प्रचार कर रहे हैं। बिना आंकड़ों के भाजपा सबका साथ सबका विकास का दावा कर रही है।
अखिलेश ने कहा कि वो कहते थे कि 14 दिनों में हम किसानों का भुगतान कर देंगे। कहा कि हमारे किसानों का भुगतान अभी भी नहीं हुआ है। इस दौरान अखिलेश ने पूछा आप तो गन्ना पैदा करते होंगे यहां पर। बताओं कब से भुगतान नहीं हुआ तो। इस दौरान लोगों के बीच से अवाज आई 1 साल। अखिलेश ने कहा कि बताओ यह सरकार कितने पीछे चल रही है। एक साल से गन्ना भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications