यूपी में छह टीचरों की तबीयत खराब होने से हुई मौत, पंचायत चुनाव में ड्यूटी करके लौटे थे सभी

लखीमपुर खीरी, अप्रैल 24: कोरोना वायरस महामारी के बीच उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव चल रहे है और इन चुनावों में शिक्षकों की ड्यूटी लगई हुई है। चुनाव ड्यूटी से लखीमपुर जिले में वापस लौटे अब तक छह शिक्षकों की मौत हो गई। ऐसी आशांका जताई जा रही है कि इन शिक्षकों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई है। बता दें कि लखीमपुर खीरी में 19 अप्रैल को यूपी पंचायत चुनाव 2021 के लिए वोट डालेगए थे।

Six teachers no more in Lakhimpur Kheri district after return from up panchayat election duty

खबरों के मुताबिक, सहायक अध्यापिका सुनीता रानी (32) की ड्यूटी विकासखंड मितौली के बूथ संख्या 232 पर लगी थी। पीठासीन अधिकारी रामकुमार ने बताया कि रविवार (18 अप्रैल) रात करीब 10 बजे सुनीता का ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी, जिससे वह अपनी निजी गाड़ी और ड्राइवर के साथ इलाज के लिए लखीमपुर चली गई थीं। हालत में सुधार होने पर रविवार सुबह वह फिर से ड्यूटी करने मतदान केंद्र पहुंचीं। मतदान के दौरान सुबह करीब नौ बजे उनकी फिर से अचानक तबीयत खराब हो गई।

परेशानी बढ़ती देख उन्हें उनके बेटे व ड्राइवर के साथ उन्हीं की निजी गाड़ी से लखीमपुर भेज दिया गया था। परिजन के अनुसार इलाज के दौरान वहां उनकी मौत हो गई। बता दें कि सुनीता रानी मित्रा नकहा ब्लॉक के रंगीलानगर उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थीं। वह लखीमपुर के मोहल्ला रामनगर की रहने वाली थी और वह पहले से ही बीमार चल रही थीं। तो वहीं, थाना खीरी के ग्राम मुसेपुरखुर्द के रहने वाले शिव सिंह वर्मा की चुनाव ड्यूटी राजा लोने सिंह कॉलेज मितौली में थी। वर्मा जब चुनाव से लौटे तो तबीयत खराब होने से उनकी मृत्यु हो गई।

उच्चतर प्राथमिक विद्यालय फूलबेहड़ में तैनात रजनी वर्मा की ड्यूटी बेहजम में थी। उनकी भी लौटने के बाद मृत्यु हो गई। लखीमपुर नगर के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय महराजनगर में प्रधानाचार्य पद पर तैनात सुषमा कनौजिया की शुक्रवार को जान चली गई। प्राथमिक विद्यालय चखरा के अध्यापक अतुल सचान चुनाव ड्यूटी गए थे। उनके बुखार था। अतुल की पत्नी का शुक्रवार को निधन हो गया। इसके पूर्व चुनाव के दिन या उसके अगले दिन शिक्षक आफताब आलम, शिक्षक ओमप्रकाश की भी मृत्यु हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+