जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या, हंसिया से वार कर उतारा मौत के घाट

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Ruthless of two brothers murder in ground dispute

जानकारी के अनुसार, घटना लखीमपुर खीरी जिले के हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव पंसड़िया की है। अरविंद कुमार, नंदलाल उर्फ नंदकिशोर, दिनेश कुमार, संदीप कुमार का गांव के ही राजेश कुमार और सुभाष चंद्र रामजीत से करीब 9 साल से जमीन विवाद चल रहा था। सोमवार की शाम को विपक्षी रामजीत से नंदलाल की कहासुनी हो गई थी, जिसे लोगों ने शांत करा दिया था। मंगलवार सुबह 6 बजे नंदलाल पशुओं के लिए घास काटने के लिए जा रहा था।

रास्ते में नशे में धुत होकर रामजीत ने नंदलाल को रोक लिया और उसका हंसिया छीन लिया। विवाद बढ़ने पर रामजीत ने नंदलाल के सीने पर हंसिये से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसकी मौके पर ही कुछ देर बाद मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर नंदलाल के बड़े भाई 49 वर्षीय अरविंद कुमार पहुंच गए, उन पर भी रामजीत ने हंसिये से प्रहार कर दिया जो अरविंद के सीने में बाईं ओर लगा, गंभीर अवस्था में परिवार वाले अरविंद को लेकर सीएचसी आए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक पूनम सिंह ने बताया कि जमीनी के विवाद के चलते दो भाइयों की हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+