चाय में चीनी कम मिली तो पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी की गर्दन पर आखिरी सांस तक मारता रहा चाकू

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बेदह हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पति ने पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि सुबह की चाय में चीनी कम थी। चाय पीने के बाद दोनों में कहासुनी हुई, बात इतनी बढ़ी की नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।इसी बीच पति ने चाकू से गोदकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह चाकू लेकर भाग निकला। मृतका के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

चाय में कम चीनी बनी पति-पत्नी में विवाद की वजह

चाय में कम चीनी बनी पति-पत्नी में विवाद की वजह

मामला लखीमपुर खीरी के बरवर कस्बे का है। सोमवार की सुबह गांधीनगर मोहल्ले में रहने वाले बबलू की पत्नी रेनू (35) ने चाय बनाकर उसे दी। बबलू ने चाय पीते ही स्वाद को लेकर रेनू को कुछ कह दिया। इसी बात पर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच गुस्साए बबलू आगबबूला हो गया तो उसने रसोई में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से रेनू पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। चाकू के हमले से रेनू खून से लथपथ वहीं गिर पड़ी और तड़पने लगी। बबलू यहीं नहीं रुका, उसने अपनी तड़पती हुई पत्नी के गर्दन और सीने पर चाकूओं से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर उसे जिला मुख्यालय भेजा। घटना की जानकारी विवाहिता के मायके वालों को हुई तो मृतका के पिता खुशीराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने दामाद बब्लू के खिलाफ तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मृतका के पति को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

चौथे बच्चे को लेकर शक करता था पति

चौथे बच्चे को लेकर शक करता था पति

बता दें, दंपति के तीन बच्चे बादल, रक्षा, आयुष थे और रेनू गर्भवती थी। चर्चा है कि पति चौथे बच्चे को लेकर भी पत्नी पर शक करता था। यही नहीं कुछ दिन पहले पत्नी ने मायके जाने के लिए पति से 500 रुपए मांगे थे, लेकिन पति ने उसे न रुपए दिए और न मायके जाने दिया। इस वजह से पत्नी खिन्न थी और दोनों के ‌बीच खासा मनमुटाव चल रहा था। विवाद और उसके बाद हत्या की एक ये भी वजह माना जा रहा है। फिलहाल, आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में है। दंपति के तीनों बच्चे अपने नाना के पास हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+