लखमीपुर खीरीः घर में घुसकर प्रेमी ने पति को गोलियों से भूना, पूरे गांव में प्रेम प्रसंग की थी चर्चा

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजाअली नगर में पत्नी ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने ही पति की प्रेमी के जरिए गोली मारकर हत्या करा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मृतक की पत्नी व प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली के ग्राम मुर्तजा अली नगर में 26-27 नवंबर की रात अवैध असलहे से एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

lakhimpur khiri lover shoot his girlfriend husband

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक के पिता राम चरन ने तहरीर में बताया कि मृतक बेटे शिव प्रकाश की शादी हुई थी, जिसका प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से चल रहा था। 26-27 नवंबर की रात लगभग डेढ़ बजे युवक घर के अंदर घुस आया तथा मेरे बेटे को अवैध असलहे से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव में चर्चा है कि गांव के ही पूसे नामक युवक से शिव प्रकाश की पत्नी का प्रेम प्रसंग कई वर्षों से चल रहा था तथा दो साल पूर्व इसी प्रकरण को लेकर पंचायत भी की गई थी। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि पिता की तहरीर पर हत्या और हत्या की साजिश की एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा मृतक की पत्नी तथा पूसे, जिससे नाजायज संबंध बताए जा रहे हैं को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। अन्य अभियुक्त की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ेंः नैंसी हत्याकांड: तोहफे में मिली अवैध पिस्टल से हुई थी हत्या, 25 दिन बाद पानीपत में इस हाल में मिली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+