नैंसी हत्याकांड: तोहफे में मिली अवैध पिस्टल से हुई थी हत्या, 15 दिन बाद पानीपत में इस हाल में मिली
Recommended Video
दिल्ली। तीन साल से चल रही एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ है, जिसे सुनकर लोगों के भी होश उड़ गए। दरअसल, पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी थाना क्षेत्र से 10 नवंबर को नैंसी शर्मा लापता हो गई थी। नैंसी शर्मा का शव पुलिस ने पानीपत के रिफाइनरी के पास झाड़ियों से बरामद किया था। नैंसी की हत्या के आरोप में पुलिस गुरुवार को उसके पति साहिल व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में साहिल ने जो खुलासा किया है वह चौंकाने वाला है।

नैंसी को दी थी अवैध पिस्ट तोहफे में
पुलिस पूछताछ में साहिला ने बताया कि नैंसी की हत्या उसी की पिस्टल से की थी। यह अवैध पिस्टल नैंसी के किसी दोस्त ने उसे तोहफे में दी थी। नैंसी की हत्या में साहिल ने उसी पिस्टल का इस्तेमाल किया था। नैंसी की हत्या करने के बाद साहिल पुलिस को गुमराह करता रहा। 23 नवंबर को आरोपी ने मियांवाली नगर थाने में नैंसी के गायब होने की शिकायत देकर बताया था कि नैंसी कार से उतरकर कहीं चली गई थी। लेकिन 25 नवंबर को नैंसी के पिता ने जब शिकायत कर साहिल पर ही शक जताया तो पुलिस ने हत्याकांड के रहस्य से पर्दा उठाकर नैंसी की लाश गांव ददलाना, पानीपत से बरामद कर ली।

तीन साल पहले हुई थी साहिल से दोस्ती
दिल्ली सागर पुरी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि उनकी तीन बेटे-बेटियों में नैंसी सबसे बड़ी थी। रिद्घिमा छोटी बहन व दीवान शर्मा छोटा भाई है। पिता संजय शर्मा का अपना काम है। तीन साल पहले नैंसी की दोस्ती जनकपुरी निवासी साहिल चोपड़ा पुत्र अश्वनी चोपड़ा के साथ हुई थी। अश्वनी चोपड़ा का दिल्ली में कार सेल एंड परचेज का काम है। दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 27 मार्च, 2019 को दोनों ने मंदिर में शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ महीने बाद दोनों में अनबन होने लगी थी।

9 नवंबर को हुई थी नैंसी से बात
नैंसी के भाई ने बताया कि नैंसी की हत्या से एक दिन पहले यानी 9 नवंबर को दोनों की बात हुई थी। उस समय नैंसी ने कुछ ऐसी बात बताई थी कि अगर उसपर यकीन किया गया होता तो आज नैंसी जिंदा होती। दरअसल, नैंसी के चचेरे भाई जतिन शर्मा ने बताया कि नैंसी शादी के बाद से ही काफी दुखी थी। उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। 9 नवंबर को उसके साथ मारपीट की गई। उसने उसे और मां को फोन करके बताया कि वो बहुत दुखी हैं, ये लोग उसे मार देंगे। अगर मेरी आप लोगों से दो दिन बात ना हो तो समझ जाना मुझे मार दिया गया है।

10 नवंबर को लापता हो गई थी नैंसी
संजय शर्मा ने बताया कि 10 नवंबर के बाद जब उनकी काफी दिनों तक नैंसी से बात नहीं हुई तो उन्होंने 25 नवंबर को जनकपुरी थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर से उनकी बेटी का मोबाइल फोन बंद है। शिकायत के आधार पर जनकपुरी थाना के एसएचओ जयप्रकाश व इंस्पेक्टर कश्मीरी लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने नैंसी के पति साहिल की कॉल डिटेल को खंगाला तो पाया कि उसकी बातचीत शुभम नामक शख्स से लगातार हो रही है। उसकी लोकेशन पानीपत में नजर आई।

15 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव
शुभम के बारे में पूछताछ में पता चला कि वह साहिल के यहां नौकरी करता है। इसके बाद पुलिस ने शुभम व साहिल से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि उन्होंने नैंसी को गोली मार दी और शव को पानीपत स्थित रिफाइनरी के पास सड़क किनारे फेंक दिया। आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस को इस मामले में तीसरे अन्य शख्स के बारे में पता चला। उसका नाम बादल है। पुलिस ने तीनों से मिली जानकारी के आधार पर शव को पानीपत रिफाइनरी के पास स्थित सड़क किनारे खेत से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, शव करीब 15 दिन तक खेत में पड़ा रहा।

लॉन्ग ड्राइव पर ले गया था साहिल
घटना का खुलासा एसएचओ जयप्रकाश और इनकी टीम ने किया है। पुलिस ने बताया कि साहिल चोपड़ा की उसकी पत्नी नैंसी शर्मा के साथ अक्सर झगड़ा हुआ करता था। 9 नवंबर की रात में भी दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई। तभी साहिल ने पत्नी को मारने का फैसला कर लिया। उसने शुभम और ड्राइवर बादल की मदद ली। तीनों ने अवैध पिस्टल और गोलियों का जुगाड़ किया और 10 नवंबर की सुबह 9 बजे अपने घर पहुंचा। फिर साहिल ने पत्नी नैंसी से रात की लड़ाई के लिए माफी मांगी और उसे मूड चेंज करने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाने के लिए मनाया।
-
Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली से देहारादून का सफर 2.5 घंटे में होगा पूरा, कई शहरों में पहुंचना होगा आसान -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट












Click it and Unblock the Notifications