लखीमपुर: अजय मिश्र बोले- जिस कार ने कुचला, वो हमारी थी, लेकिन उसमें मेरा बेटा नहीं था

लखीमपुर खीरी: क्या केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र को किया गया है दिल्ली तलब, खुद सामने आकर दी सफाई

लखीमपुर खीरी, 06 अक्टूबर: 03 अक्टूबर, दिन रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है, लेकिन इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हो सकी है। तो वहीं, अब चर्चा है कि इस घटना के बाद बीजेपी हाईकमान ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को दिल्ली तलब किया है। हालांकि, दिल्ली तलब किए जाने की चर्चाओं के बाद केंद्रीय मंत्री अयज मिश्रा खुद सामने आए और सफाई दी।

Lakhimpur Kheri: Union Minister Ajay Mishra clarified on being summoned by the party high command to Delhi

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि पार्टी आलाकमान ने मुझे तलब नहीं किया है। मेरे पास कुछ काम हैं इसलिए मैं आज रात या कल तक दिल्ली पहुंच जाऊंगा। वहीं, घटना से पहले एक कार्यक्रम में अपने संबोधन से जुड़े वायरल ऑडियो के बारे में पूछे जाने पर अजय मिश्रा ने कि पूरा ऑडियो नहीं बजाया जा रहा है। मैंने कभी भी किसानों के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा है।

वहीं, इस घटना में बेटे आशीष मिश्रा का नाम सामने आने पर कहा कि मेरा बेटा कार में नहीं था। कार पर हमले के बाद चालक घायल हो गया और कार ने संतुलन खो दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों के ऊपर दौड़ गई। मैंने जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने इंडिया टुडे टीवी से इस मामले को लेकर कहा है, 'लखीमपुर खीरी में जिस जगह पर घटना घटी, वहां पर मेरे बेटे की मौजूदगी का एक भी सबूत सामने आया तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा।'

उन्होंने कहा कि इस घटना में उनके 3 लोगों मारे गए हैं, जिसमें बीजेपी के दो कार्यकर्ता और उनका एक ड्राइवर शामिल है। अजय मिश्रा का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले पर हमला किया था। इसी दौरान हमारे 3 लोगों की हत्या कर दी गई। अजय मिश्रा इस पूरे मामले में अपने बेटे की संलिप्तता के आरोपों को खारिज कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+