लखीमपुर खीरी हिंसा: SIT ने जारी की संदिग्घ लोगों की तस्वीर, सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम

लखीमपुर खीरी, 19 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में जांच कर रही एसआईटी ने घटना में शामिल कुछ संदिग्ध लोगों की तस्वीरें जारी की हैं। एसआईटी ने लोगों से इन संदिग्धों के बारे में सूचना देने की भी अपील की है। सूचना देने वाले लोगों को उचित पुरस्कार भी दिया जाएगा। एसआईटी ने सूचना के बदले इनाम देने की घोषणा की है और मदद के लिए आगे आने वालों की पहचान गुप्त रखने का वादा किया है। इससे पहले आज एसआईटी ने हिंसा के दौरान तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में प्राथमिकी के सिलसिले में 50 से अधिक किसानों को तलब किया था।

Recommended Video

    Lakhimpur Kheri Case: SIT ने जारी की संदिग्धों की फोटो, जानकारी देने पर मिलेगा इनाम | वनइंडिया हिंदी
    lakhimpur kheri incident SIT releases 6 photos of suspects

    अब तक आशीष मिश्रा समेत 10 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

    लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अभी तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, आशीष मिश्रा के दोस्त सुमित जायसवाल की तहरीर पर भी दर्ज मुकदमे में पूछताछ शुरू हो गई है। नोटिस जारी किए जाने के बाद कथित लिंचिंग मामले में 15 किसान सोमवार को एसआईटी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश हुए थे।

    किसानों को किया गया तलब

    एसआईटी के एक अधिकारी ने कहा, "हम दोनों प्राथमिकी की जांच कर रहे हैं और किसानों को दूसरी प्राथमिकी के संबंध में तलब किया गया है।" एसआईटी ने सोमवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष के चार सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों में सुमित जायसवाल भी शामिल है, जिन्होंने किसानों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई थी।

    एसआईटी ने जारी की छह संदिग्ध लोगों की तस्वीरें

    एसआईटी ने मंगलवार को हिंसा से संबंधित छह तस्वीरें जारी की हैं। इसमें लाठी-डंडे लिए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इन लोगों के बारे में जानकारी मांगी है। यह तस्वीरें थार जीप से हादसे के बाद की हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस ने तस्वीरों को जारी करने के साथ ही इनकी पहचान बताने वालों को इनाम देने की घोषणा की है। कहा गया है कि पहचान बताने वालों को पुलिस इनाम देगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+