लखीमपुर खीरी: नर्स से अश्लील हरकत करता था डॉक्टर, व्हाट्सएप पर भेजता था गंदे मैसेज, गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी, जून 02: यूपी के लखीमपुर खीरी के रेलवे अस्पताल में एक डॉक्टर पर नर्स ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। नर्स की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नर्स रेलवे अस्पताल में ही काम करती है। नर्स ने बताया कि लगातार काफी दिनों से डॉक्टर उनको व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेज रहे थे। ड्यूटी पर जब वो काम करने आती हैं तो अपने कमरे में बुलाकर अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपों को सही पाए जाने के बाद डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला?
मामला लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के रेलवे परिसर में बने अस्पताल का है। आरोप है कि यहां डॉक्टर धर्मेंद्र ने अस्पताल में काम करने वाली नर्स से छेड़छाड़ की। नर्स ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर उनके साथ और महिलाओं को अश्लील वीडियो भेज छेड़छाड़ करता है। नर्स का कहना है कि लगातार काफी दिनों से डॉक्टर धर्मेंद्र उनको व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजता है। अपने कमरे में बुलाकर अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करते हैं। नर्स ने इसकी शिकायत स्टाफ से कई बार की, लेकिन डॉक्टर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नर्स ने बताया कि डॉक्टर धर्मेंद्र अस्पताल में आने वाली महिलाएं और अन्य महिला स्टाफ के साथ भी छेड़छाड़ करता रहता है। पीड़िता ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। इस मामलले में एसपी विजय ढुल का कहना है कि रेलवे अस्पताल में तैनात एक महिला नर्स ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर उनके साथ अश्लील हरकत करता था। व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो में भेजने की शिकायत की थी। इसके आधार पर जांच कराई गई। जांच में मामला सत्य पाए जाने के बाद डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दें, यह डॉक्टर पहले से शादीशुदा है।












Click it and Unblock the Notifications