लखीमपुर खीरी : केंद्रीय मंत्री के आवास पर दूसरा नोटिस चस्पा, आशीष मिश्रा को कल सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा
लखीमपुर खीरी, 8 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के आवास पर दूसरा नोटिस चस्पा कर दिया। इस नोटिस में अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा है। बता दें, आशीष मिश्रा को क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार यानि आज सुबह बयान दर्ज कराने के लिए अपने ऑफिस बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशीष मिश्रा नेपाल भाग गए हैं। हालांकि, परिजनों का दावा है कि वह लखीमपुर खीरी में ही हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यूपी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से संतुष्ट नहीं
Recommended Video
बता दें, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से संतुष्ट नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश ने उत्तर प्रदेश सरकार को अपने डीजीपी से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि जब तक कोई अन्य एजेंसी इसे संभालती है तब तक मामले के सबूत सुरक्षित रहें। कोर्ट ने यूपी सरकार को एक वैकल्पिक एजेंसी के बारे में अदालत को अवगत कराने के लिए कहा है जो मामले की जांच कर सकती है।
कोई पद या दबाव आरोपी के काम नहीं आएगा: डिप्टी सीएम
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि लखीमपुर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी जांच की जा रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हम राज्य के लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि किसी भी कीमत पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कोई पद या दबाव आरोपी के काम नहीं आएगा। इससे पहले यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जांच के बाद दोषी साबित होने वालों के खिलाफ सरकार प्रासंगिक कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications