लखीमपुर खीरी: घर के बाहर से लापता हुई तीन साल की बच्ची का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 2 सितंबर को लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची का शव गुरुवार सुबह गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर सिंगाही थाना पुलिस, पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस अधीक्षक की मानें तो आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Recommended Video

    लखीमपुर खीरी: घर के बाहर से लापता हुई तीन साल की बच्ची का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
    Lakhimpur Kheri: A 3-year-old girl was found body in Matehiya

    मामला सिंगारी थाना क्षेत्र के मटेहिया गांव का है। जानकारी के मुताबिक, 2 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे तीन वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी वो अचानक से लापता हो गई। परिवारीजनों ने आसपास तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की दोपहर जब गांव के लोग खेतों की ओर गए तो उन्हें निर्मल सिंह के गन्ने के खेत में बच्ची की लाश पड़ी मिली। बच्ची की चप्पलें उसके पैरों के पास पड़ीं थीं और स्कार्फ सिर के पास रखा था। चेहरे पर थोड़ा खून भी लगा था।

    शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर सिंगाही थाना प्रभारी और सीओ प्रदीप कुमार समेत एसपी सतेंद्र कुमार भी मौके पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसपी ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने गांव के ही एक युवक लेखराम पर पुरानी रंजिश के चलते बच्ची को अगवा कर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र कुमार ने बताया कि परिजनों के मुताबिक मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+