'थाने में पैसा जमा कराओ, एक क्या 4 पेड़ काट ले जाओ', वायरल वीडियो में भ्रष्टाचार का ज्ञान देते नजर आए इंस्पेक्टर

लखीमपुर खीरी। खबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से है, जहां तिकुनिया कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर साहब लकड़ी ठेकेदारों को थाने में पैसा जमा करने के बाद ओवरलोडिंग और एक पेड़ के बदले 4 पेड़ काटने की सलाह देते दिख रहे है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में खीरी पुलिस की छीछालेदर होते देख एसपी विजय ढुल ने इंस्पेक्टर व सिपाही को निलंबित कर दिया है।

Recommended Video

    'थाने में पैसा जमा कराओ, एक क्या 4 पेड़ काट ले जाओ', भ्रष्टाचार का ज्ञान देते नजर आए इंस्पेक्टर
    inspector suspended while teaching the lesson of corruption

    दरअसल, मामला लखीमपुर खीरी की तिकुनिया कोतवाली का है। यहां तैनात इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद के पास लकड़ी ठेकेदार वन विभाग से पेड़ काटने की अनुमति लेकर कोतवाली पहुंचा। थाने में मौजूद इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद, उक्त ठेकेदार से लकड़ी खरीद की परसेंटेज के हिसाब से पैसा जमा कर लकड़ी कटवाने की बात कह रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है, कि इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद अपनी भ्रष्टाचार की पाठशाला में लकड़ कट्टे से पैसा ले लेनदेन का सौदा कर रहा है और उसको भ्रष्टाचार करने की गुरु मंत्र दे रहे है।

    ओवरलोडिंग और वन विभाग से मिली पेड़ काटने की अनुमति से दोगुने पेड़ काटने की सलाह दे रहे हैं। रिश्वतखोर इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद खुद ही थाने में आने वाले लोगों को कानून का पालन न कर कानून तोड़ने की सलाह दे रहे हैं. हनुमान प्रसाद का यह कारनामा पुलिस थाने में मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल पर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में कैमरे के सामने बोलने से इंकार कर रहे हैं, लेकिन वीडियो की जांच शुरू करा कर एसपी विजय ढुल ने वीडियो में नजर आ रहे इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद व सिपाही दुर्गेश को निलंबित कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+