लखीमपुर खीरी: स्‍कूल के लिए निकली 4 चार छात्राएं रास्‍ते से हुईं लापता, तलाश में जुटी पुलिस की 5 टीमें

लखीमपुर खीरी। उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली चार छात्राएं लापता हो गईं। घटना से हड़कंप मच गया है। सीसीटीवी फुटेज भी मिली है जिसमें छात्राएं दूसरे कपड़ों में जाती हुई नजर आ रही हैं। एसपी विजय ढुल ने पुलिस टीम की पांच टीमें बनाई हैं। दो टीमें लखनऊ, दो सीतापुर और एक टीम लखीमपुर खीरी में छात्राओं की तलाश में जुटी है। बता दें, छात्राओं को लापता हुए करीब 36 घंटे हो गए हैं, लेकिन अभी तक कि‍सी का कुछ पता नहीं चल सका है।

four girl student goes missing in lakhimpur kheri

आपस में सहेलियां हैं चारों छात्राएं

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। चार छात्राएं यहां के एक स्कूल में पढ़ती हैं। इनमें तीन छात्राएं हाई स्कूल की और एक छात्रा इंटर में पढ़ती है। पुलिस ने बताया कि चारों छात्राएं आपस में सहेलियां हैं। ये सभी सोमवार की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन स्‍कूल नहीं पहुंची। दोपहर तक जब वह अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कहीं कुछ पता नहीं लगने पर देर शाम पुलिस को सूचना दी गई।

सीसीटीवी फुटेज में दिखीं छात्राएं

पुलिस के मुताबि‍क, लड़कियों के स्कूल से रोडवेज बस स्‍टैंड तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें वह जाती दिखी हैं। चारों लड़कियों के रोडवेज बस में सवार होकर सीतापुर तक जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद ले कहां गईं इसका पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में छात्राएं दूसरे कपड़ों में जाती हुई नजर आ रही हैं। छात्राओं की उम्र 15 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। एसपी विजय ढुल ने पुलिस टीम की पांच टीमें बनाई हैं। दो टीमें लखनऊ, दो सीतापुर और एक टीम लखीमपुर खीरी में छात्राओं की तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+