kheri Cylinder Blast: चाय बनाने के दौरान मकान में हुआ धमाका, माँ बेटे की मौत, मलबे में मिली आतिशबाजी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां सुबह एक घर में महिला चाय बनाने के लिए रसोई में घुसी और माचिस जलाते ही ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में माँ-बेटे की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हैं। हालांकि, मौके पर कुछ आतिशबाजी का सामान भी मिला है इसलिए मामला संदिग्ध हो गया है।

घर में हुआ धमाका, माँ-बेटे की मौत
बता दें कि पूरी घटना लखीमपुर के पिहानी बाईपास रोड पर जंग बहादुर गंज अंतर्गत देव मैरिज हॉल के समीप एक मकान में हुई है। यह एक मंजिला माकन बब्बू पुत्र रज्जाक का था। उसके घर में शाहजहांपुर के दबौरा तिलहर निवासी नन्हे (35) पुत्र नबी हसन अपनी पत्नी हलीम (38) और पुत्र जीशान (14) के साथ किराए पर रहता था। जानकारी अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हलीम चाय बनाने के लिए रसोई गई थी, तभी लीकेज से चलते सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। हादसे में हलीम और जीशान की मौत हो गई।

Explosion in Cylinder in house while making tea mother and son died fireworks found in the debris

एक बच्ची की हालत गंभीर
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से मलबे में दबे परिवार के अन्य लोगों को बाहर निकाला। उनको नजदीकी अस्पताल ले गए। घायलों में बब्बू की 3 साल की बेटी अलीना की हालत गंभीर है, उसे शाहजहांपुर रेफर किया गया है।

पूरा मकान हुआ जमीदोज
स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना भयानक था कि पहले तो लगा कि कोई जलजला आ गया है या कोई बम फटा है। लेकिन जब बाहर आकर देखा तो बब्बू का मकान क्षतिग्रस्त हो चुका था। जिसके बाद फौरन सभी ने मिलकर मलबे से लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। साथी ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी। इस हादसे में एक गाय और एक बकरी की भी मौत हो गई है।

Explosion in Cylinder in house while making tea mother and son died fireworks found in the debris

मलबे से मिली आतिशबाजी
पुलिस के मुताबिक, मलबे की जांच के दौरान आतिशबाजी का सामान मिला। वहीं, दो सिलेंडर भी बरामद हुए। उनमें विस्फोट नहीं हुआ था। पड़ोसियों ने बताया कि नन्हे आतिशबाजी का काम करता है। ऐसे में पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि क्या सिलेंडर में आग लगने के बाद आतिशबाजी में विस्फोट हुआ है।

Explosion in Cylinder in house while making tea mother and son died fireworks found in the debris

फिलहाल, पुलिस का कहना है कि पांच किलो के छोटे सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य लेकर गई है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही सबकुछ साफ होगा। पुलिस का यह भी कहना है कि जरूरत पड़ी तो FSL को सूचित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+