लखीमपुर खीरी: राशन लेने गए पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का शक

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पिता और पुत्र की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को पिता-पुत्र सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन लेने पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुरानी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है। घटना से इलाके में दहशत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

double murder of father and son in lakhimpur kheri

कोटेदार की दुकान पर राशन लेने गए थे पिता-पुत्र

मामला थाना फरधान क्षेत्र के गांव बरखेरवा का है। मनिकापुर गांव में रहने वाले रमेश शुक्ला वकील (45) अपने बड़े बेटे भोलू के साथ सुबह-सुबह गांव बरखेरवा कोटेदार की दुकान पर राशन लेने गए थे। इसी दौरान हमलावरों ने तमंचे और धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों को पहले गोली मारी फिर धारदार हथियार से भी हमला किया, जिससे दोनों बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र की हत्या

डबल मर्डर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों शवों को लखीमपुर मुख्यालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने पुरानी रंजिश में हत्या की बात कही है। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले पूर्व प्रधान अवधेश शुक्ला की हत्या हुई थी, जिसके मुख्य आरोपी रमेश शुक्ला थे। दो साल जेल काटने के बाद उन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया था। इसी दुश्मनी में हत्या हुई है। इस मामले में एसपी पूनम ने कहा कि 2009 में अवधेश शुक्ला हत्याकांड में रमेश मुख्य आरोपी था। माना जा रहा है कि इसी रंजिश में हत्या की गई है। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+