निघासन दुष्कर्म-हत्याकांड में कांग्रेस का सहायता राशि चेक हुआ बाउंस, पीड़ित परिवार ने पुलिस में दी शिकायत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में सितम्बर माह में अगवा कर दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घिनौनी अपराध को अंजाम दिया गया था। घटना के तीन दिन बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी की ओर से दो चेक पीड़िता के पिता को सहायता के रूप में दिए थे। मृत किशोरियों के पिता ने बताया कि उन्होंने ये चेक अपने बैंक खाते में लगाए थे लेकिन उनमे से एक चेक बाउंस हो गया है।

Check bounced for assistance received from Congress in Nighasan rape murder victims family complains to police

4 लाख के 2 चेक बाउंस
बता दें की लखीमपुर के निघासन में अनुसूचित जाति की दो किशोरियों की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। विगत माह में थाना निघासन क्षेत्र में हुई दो युवतियों की हत्या के बाद विभिन्न राजनीतिक संगठनों एवं अन्य संगठनों द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता हेतु चेक दिए गए थे। पीड़ित के पिता ने तहरीर देते हुए पुलिस को सूचना दी है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा दिया गया तीन लाख रुपए का चेक एवं एक अन्य व्यक्ति अमित जानी द्वारा दिया गया एक लाख रुपए का चेक बाउंस हो गए है। जिसकी पेनल्टी लगभग 4 हजार रुपए इनके खाते से काट ली गई है। एडिशनल एसपी लखीमपुर ने बताया कि पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और इस सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं प्रदेश सरकार ने भी पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए, एक सरकारी नौकरी और घर देने का आश्वासन दिया था। परन्तु अभी तक पीड़ित परिवार की कोई मदद नहीं की गई है।

Check bounced for assistance received from Congress in Nighasan rape murder victims family complains to police

"दूसरे पक्ष के वकील हम पर हस्ते हैं"
पीड़ित परिवार ने मीडिया से बात करते हुए इस मामले पर कहा कि उस समय तो आर्थिक मदद करते हुए नेताओं ने खूब अपनी फोटो खिंचाई थी। पर हमे कोई भी किसी तरह की मदद नहीं मिली है। आर्थिक मदद तो दूर की बात है, उल्टा उन्हें कोर्ट से लेकर समाज में प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में हमसे गंदे-गंदे बयान जान कर लिए जाते हैं और जब हम भावुक हो कर रोने लगते है, तब दूसरे पक्ष के वकील हम पर हस्ते हैं। पीड़ित परिवार के युवक ने भी बताया कि जब वह पेशी पर जाते हैं, तब आरोपी उनको धमकाते हुए कहते है "बाहर आकर तुम्हे जान से मार देंगे। इसकी सूचना परिवार ने पुलिस को भी दी है, जिसपर पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी कभी अब जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। वही रोते हुए पीड़िता की मां ने कहा कि आरोपियों की फांसी से कुछ भी कम मंजूर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि अगर आरोपियों को फांसी से कम सजा मिली तो मेरी बेटियों की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+