आशीष मिश्रा को लेकर 11 अक्टूबर को कोर्ट में होगी सुनवाई, वकील ने कही ये बात
लखीमपुर खीरी, 10 अक्टूबर। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को शनिवार को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। 2 अक्टूबर को हुई हिंसा के बाद से लगातार उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग हो रही थी। शनिवार को पहले खुद आशीष मिश्रा से पुलिस ने लगभग 12 घंटे पूछताछ की जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आशीष मिश्रा के वकील अवधेश कुमार ने बताया कि इस मामले की सुनवाई 11 अक्टूबर को होगी, इसके बाद ही फैसला होगा कि उन्हें पुलिस की हिरासत में भेजा जाएगा या नहीं। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं।
Recommended Video

इससे पहले आशीष मिश्रा को शनिवार रात को को ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। उन्हें फिलहाल के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जहां से उन्हें जिला जेल ले जाया गया। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आशीष मिश्रा को जांच में सहयोग नहीं करने और सवालों के जवाब नहीं देने के के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को आशीष मिश्रा से सुबह 11 बजे से 6 लोगों की टीम ने पूछताछ शुरू की थी। जोकि देर रात तक चली थी।
रिपोर्ट के अनुसार आशीष मिश्रा ने इस बात को पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि लखीमपुर में जो गाड़ी लोगों पर चढ़ाई गई वह उनकी ही है। हालांकि उनका कहना है कि वह उस वक्त गाड़ी में सवार नहीं थे। आशीष मिश्रा से पूछताछ के दौरान 40 सवाल पूछे गए। इस दौरान उन्होंने पूछताछ में सहयोग नहीं किया और पुलिस उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं थी यही वजह है कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 11 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस उनकी रिमांड की मांग करेगी।












Click it and Unblock the Notifications