Kushinagar News: मनबढ़ों ने मंद बुद्धि युवक को खंभे में बांधकर पीटा,वीडियो वायरल
कुशीनगर के तमकुही राज थाना क्षेत्र खुदरा निवासी एक मंद बुद्धि युवक को कुछ मनबढ़ों ने चोरी का आरोप लगाते हुए खंभे में बांध दिया और बुरी तरह पिटाई की।
Kushinagar News: कुशीनगर के तमकुही राज थाना क्षेत्र खुदरा निवासी एक मंद बुद्धि युवक को कुछ मनबढ़ों ने चोरी का आरोप लगाते हुए खंभे में बांध दिया और बुरी तरह पिटाई की। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और पिटाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, तमकुही राज थाना क्षेत्र के लतवा चट्टी बाजार में गोडयिता श्रीराम निवासी अवधेश ठाकुर का सैलून है। रविवार को उसके दुकान से दो मोबाईल चोरी हो गया। उसे जानकारी हुई कि मोबाइल खुदरा निवासी चंचल यादव ने चुराया है। अवधेश चंचल के पास गया और उसकी पिटाई कर दी। इस पर चंचल ने दोनों मोबाइल वापस कर दिया। उसी गांव के निवासी रंजीत का मोबाइल भी कुछ दिनों पूर्व गायब हुआ था। उसे लगा कि चंचल ने ही उसका भी मोबाइल चुराया है और उसने चंचल काे पकड़ लिया। बिजली के खंभे में बांधकर उसकी पिटाई शुरु कर दी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।
तमकुही राज पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो वह तत्काल मौके पर पहुंच गयी। चंचल की भाभी संजू ने तहरीर दी जिसमें बताया की उसका देवर मंद बुद्धि है। परंतु वह चोरी नही किया है। उसको रंजित और अवधेश ठाकुर ने बांध कर मारा पीटा है।तहरीर के आधार पर मुकामी पुलिस ने रंजित और अवधेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी अश्वनी कुमार राय का कहना है कि बिजली के खंभे में बांधकर पीटने के मामले में महिला ने दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications