दिल्ली के कपल से आगे निकला यूपी का युवक, मास्क न पहनने पर रोका तो दरोगा को ही जड़ दिया थप्पड़
कुशीनगर, अप्रैल 21: कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने और लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश में मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क न पहनने वालों से सख्ती से निपटने और जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। ये लोग अपने साथ-साथ दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन रहे हैं। यही नहीं, ऐसे लोग समझाने पर उल्टा पुलिस से अभद्रता और हाथ छोड़ने से भी नहीं चूक रहे हैं। हैरान करने वाला मामला यूपी के कुशीनगर से सामने आया है। बिना मास्क के घूम रहे युवक को पुलिस ने रोक कर डांटा तो उसने दरोगा को ही थप्पड़ जड़ दिया और भाग गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, मामला पटहेरवा थाने के फाजिलनगर कस्बे का है। बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज अपनी गाड़ी में बैठकर लोगों को मास्क के जागरूक कर रहे थे, साथ ही मास्क न लगाने वालों को समझा रहे थे। इस बीच एक युवक बिना मास्क लगाए बाजार में घूमता दिखा। चौकी इंचार्ज ने युवक को बुलाकर मास्क लगाने के बारे में पूछा तो उसने उल्टा जवाब दिया। चौकी इंचार्ज ने युवका को धीरे से थप्पड़ मारकर आगे से मास्क पहनकर घर से निकलने की चेतावनी दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि थप्पड़ पड़ते ही युवक ने गाड़ी में बैठे चौकी इंचार्ज को थप्पड़ जड़ दिया और भाग निकला। पास में खड़े पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते तब तक युवक नौ दो ग्यारह हो गया। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इस मामले में पटहेरवा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया की मास्क की चेकिंग के दौरान युवक ने दरोगा को धक्का दिया था, जिसपर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। बता दें, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं।

दिल्ली में कपल ने काटा था बवाल
बता दें, इससे पहले दिल्ली में कपल ने पुलिस के साथ अभद्रता की थी। बीते रविवार को दरियागंज में दिल्ली गेट के पास पुलिस ने कार से जा रहे कपल को रोका था। दोनों ही मास्क नहीं लगाए हुए थे। उनके पास वीकेंड कर्फ्यू का पास भी नहीं था। पुलिस ने जब चालान काटने की बात कही तो महिला हंगामा करने लगी। पुलिसवालों की औकात देखने लगी। कहने लगी कि अगर वह और पब्लिक सीधी पड़ी तो पीएम, सीएम चने बेचने लगेंगे। महिला ने ये भी कहा कि वह यूपीएससी क्लियर कर चुकी है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications