कुशीनगर: डीएम कार्यालय पर महिलाओं ने की चौकीदार की पिटाई, वीडियो
कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर में डीएम कार्यालय पहुंची दर्जनों महिलाओं ने विधायक के चौकीदार की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक, महिलाएं पुलिस के तांडव से परेशान होकर डीएम कार्यालय फरियाद लेकर आई थीं।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, खडडा थाना क्षेत्र के बंधू छपरा गांव में 11 मार्च को आरएसएस कार्यकर्त्ता सहित दो लोगों की हुई थी हत्या कर दी गई थी। महिलाओं का आरोप है कि इस मामले में कार्रवाई के नाम पर गांव में पुलिस तांडव मचा रही है। मंगलवार को दर्जनों महिलाएं फरियाद लेकर डीएम कार्यालय पहुंची।

चौकीदार की जमकर पिटाई
यहां बीजेपी विधायक जटाशंकर त्रिपाठी के चौकीदार पर पुलिस और विधायक की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं ने बीजेपी विधायक जटाशंकर त्रिपाठी पर पुलिस से जबरन पिटवाने का भी आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications