Kushinagar News: टहलने निकली तीन महिलाओं को एंबुलेंस ने कुचला, दो की मौत
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां टहलने निकली तीन महिलाओं को तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कुचल दिया। जिसमे दो महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि एक महिला की हालत गंभीर है। यह घटना कुशीनगर के पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली की है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बहोराछपरा गांव निवासी शबीना खातून पत्नी जहीरूद्दीन, मैरून निशा पत्नी निजामुद्दीन अपने रिश्तेदार के घर रामकोला थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में आई हुई थी। रविवार की सुबह शबीना और मैरून मिश्रोली गांव निवासी अपने रिश्तेदार शनीमा खातून के साथ सड़क के किनारे सुबह टहल रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार आ रही 108 एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर तीनों को कुचल दिया।

इस हादसे में शबीना और मैरून की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शमीमा को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा।उसकी गंभीर हालत बताते हुए डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है, एक घायल है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
बसडीला गुणाकर गांव में गन्ने के खेत में रखे गए पत्ते में रविवार की दोपहर में आग लग गई। किसान अभी कुछ समझ पाता कि पछुआ हवा की वजह से आग चारों तरफ खेत में फैल गई। आग बुझाने का प्रयास कर रहे किसान की झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद पहुंच गांव वालों ने आग पर काबू पाया। मौके पर राजस्वकर्मियों के साथ पहुंचे एसडीएम विकास चंद और पुलिस ने वहां मौजूद गांव वालों से घटना की जानकारी ली और हर संभव किसान के परिवार को मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications