UP : नवंबर माह में हुई थी शादी,विदेश जाने की तैयारी में था युवक,घर पहुंची मौत की खबर

बिहार के रहने वाले दो सगे भाईयों की बुधवार की सुबह कुशीनगर के तमकुहीराज में सड़क हादसे में मौत हो गयी।

kushinagar

Kushinagar News: कुशीनगर के तमकुहीराज ओवरब्रिज के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाईयों की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों भाई बिहार के रहने वाले है। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज के अमवा विजयपुर के रहने वाले बदरु दोजा हसन के बेटे नदीम व नौशाद बाइक से कुशीनगर के तमकुहीराज आए हुए थे। सुबह छह बजे के करीब तमकुहीराज फोरलेन पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए । जिससे मौके पर ही मौत गयी।

एसएचओ नीरज राय ने बताया कि सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गयी है। उनके पास से मिले कागजात से उनकी पहचान की गयी। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि नदीम की जल्द ही शादी हुई थी। नवंबर माह में इसकी शादी हुई थी और वह कमाने के लिए विदेश जाने की तैयारी में था। इसी लिए भाग दौड़ कर रहा था। उसे विदेश 27 जनवरी को जाना था।

Recommended Video

    कुशीनगर: तेज रफ्तार बोलेरो ने युवक को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मातम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+