कुशीनगर में जहरीली शराब पीने से 3 की मौत, लोगों ने किया हंगामा
Gorakhpur news, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाई करने की ढोल भले ही पीट रही हो लेकिन, इस गोरखधंधे को अंजाम देने वाले कारोबारी धड़ल्ले से अपना कारोबार कर रहे हैं। जिससे आए दिन लोगों की मौत हो रही है। यूपी के कुशीनगर में भी भारी पैमाने पर स्प्रिट निर्मित जहरीली शराब बनाया व बेचा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिली भगत से ही कुशीनगर जनपद में स्प्रिट निर्मित जहरीली शराब व कच्ची शराब बनाने और बेचने का हब बन गया है। इसकी बानगी बुधवार को देखने को भी मिली। जब जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं आधा दर्जन लोगों का गंभीरावस्था में इलाज चल रहा है।

पूरा मामला कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवहि दयाल चैनपट्टी का है। जहां जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि डेबा निषाद की मौत कल ही देर शाम को हो गया जबकि हीरालाल निषाद व अवध निषाद की मौत आज तड़के दिन में हुआ है। जिसके बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय थाने की पुलिस सहित 2 थाने की फ़ोर्स मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश में जुट गई थी। मामला बढ़ता देख मौके पर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार व क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी भी पहुंच गए तब जाकर मामला किसी तरह शांत हुआ।

वहीं लोगों का आरोप है कि स्थानीय थाने की पुलिस व आबकारी विभाग की मिलीभगत से स्प्रिट निर्मित जहरीली शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है। जिसका संरक्षण कुछ राजनितिक लोगों द्वारा दिया जा रहा है। लेकिन अब देखना यह है कि इस घटना के बाद जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन इन कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाई कर इस धंधे को बंद कराता है या फिर प्रशासन असफल रहती है।












Click it and Unblock the Notifications