Kushinagar News: दुर्गा पूजा की हो रही थी तैयारी, अचानक होने लगा पथराव, जानिए क्या है पूरा मामला

Kushinagar News: कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में रविवार को उस समय तनाव हो गया जब कलश यात्रा निकाली जा रही थी। कलश यात्रा अन्य समुदाय के लोगों ने पथराव करना शुरु कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए। गांव में कई थानों की पुलिस तैनात है।

थानाक्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में दुर्गा पूजा पंडाल की स्थापना के लिए बांसी नदी से जल भरने को कलश यात्रा की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान गांव की महिलाओं व अन्य लोगों को एकत्र करने के लिए आयोजन समिति द्वारा डीजे गांव में घुमा कर एनाउंस किया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ दूसरे समुदाय के लोगों का घर पड़ा। वहां डीजे पहुचते ही दूसरे समुदाय के लोगों ने छत से ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

kushinagar

पथराव के दौरान पांच वर्षीय पीयूष शाह पुत्र हरिश्चंद्र शाह के सर पर पत्थर से चोट लग गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके साथ ही पांच अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर भारी पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह व क्षेत्राधिकारी पडरौना उमेश चंद भट्ट पहुचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराये। गांव में कुबेरस्थान पुलिस के साथ कोतवाली पडरौना व विशुनपुरा थाने की फोर्स तैनात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+