Kushinagar: घर के बाहर टहल रहे पिता पर कुदाल से बेटे ने बोला हमला, मौत
कुशीनगर के रविंद्रनगर क्षेत्र स्थित एक गांव में संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता की कुदाल से काटकर हत्या कर दी है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Kushinagar News: कुशीनगर के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के सिसवा मठिया गांव में शुक्रवार उस समय अफरा- तफरी मच गयी जब इकलौते बेटे ने पिता पर कुदाल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। आरोपी बेटा घटना स्थल से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, सिसवा मठिया गांव के रहने वाले पत्ती गुप्ता मकान के दूसरे हिस्से में रहते थे। साल भर से वह अपना खाना भी अलग बना रहे थे। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। भूमि विवाद को लेकर बेटे से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह पत्ती गुप्ता अपने घर के बाहर थे। इसी बीच उनके बेटे दिनेश ने कुदाल से उन पर हमला कर दिया। गला कटने से खून बहने लगा। इसके बाद वह तुरंत वहां से भाग निकला। आस- पास के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले पत्ती की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications