रवि किशन का हाथ पकड़ किनारे ले गए पीएम मोदी, सेल्फी लेने से पहले कही ये बात
Kushinagar, कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार को कुशीनगर के कप्तानगंज में भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे। गोरखपुर से लोकसभा प्रत्याशी रवि किशन (Ravi Kishan) भी रैली में शामिल हुए। रवि किशन ने पीएम के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की। इस पर पीएम ने रवि किशन का हाथ पकड़कर उन्हें किनारे ले गए और कहा, रवि तुम ऐसी फोटो खींचो की पीछे पोस्टर पर लगा कमल दिखना चाहिए। सेल्फी लेने के बाद पीएम ने रवि किशन की पीठ ठोंकर जीतने का आशीर्वाद दिया।

पीएम मोदी पर भोजपुरी में बनाएंगे फिल्म
रवि किशन ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर भोजपुरी में एक फिल्म बनाएंगे, ताकि यह बोली बोलने वाला समाज भी मोदी की जिंदगी के बारे में जान सके। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के बाद वह स्वामी विवेकानंद और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर भी भोजपुरी फिल्म बनाने के लिए काम शुरू करेंगे।

पीएम ने गठबंधन, कांग्रेस पर बोला हमला
कनोडिया इंटर कॉलेज के मैदान में पीएम मोदी ने गठबंधन के साथ ही कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि बुआ-बबुआ से ज्यादा समय तक मैं मुख्यमंत्री रहा, लेकिन कभी अपना घर नहीं बनवाया। अपने रिश्तेदारों का घर नहीं बनवाया। हमने तो गरीबों का घर बनावाया। उन्होंने कहा कि जब इन लोगों की सरकार थी तो गरीबों के लिए बैंकों के दरवाजे बंद थे, लेकिन जब मैं सत्ता में आया तो हमने 34 करोड़ बैंक के खाते खुलवाए।












Click it and Unblock the Notifications