Kushinagar: इन कारणों से हुई थी व्यापारी की हत्या,आरोपी गिरफ्तार
कुशीनगर पुलिस ने स्वर्ण व्यापारी जयराम हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। लूट व चोरी के गहने बेचने के दौरान रेट को लेकर हुई कहासुनी के बाद बदमाश ने स्वर्ण व्यापारी की हत्या कर दी थी।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।प
कुशीनगर,30 जुलाई: कुशीनगर पुलिस ने स्वर्ण व्यापारी जयराम हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। लूट व चोरी के गहने बेचने के दौरान रेट को लेकर हुई कहासुनी के बाद बदमाश ने स्वर्ण व्यापारी की हत्या कर दी थी।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पर्दाफाश करने वाली टीम को एसपी द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया है।

एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते छह जून 2022 को कस्बा नारायणपुर कोठी निवासी स्वर्ण व्यापारी जयराम वर्मा की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मूल रूप से राम गुलाम टोला देवरिया निवासी वर्मा यहां डेढ़ दशक से दुकान चलाते थे। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्य तथा सीसीटीवी कैमरे से मिले साक्ष्य के आधार पर हत्याकांड में शातिर बदमाश राजन पांडेय निवासी तेतरिया थाना विजयपर गोपालगंज बिहार की भूमिका सामने आई।
पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी थी उसका लोकेशन गोपालगंज के भानपुर लोहरवलिया चौराहे पर ट्रेस होने पर टीम ने वहां पहुंच घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास बाइक व सोने-चांदी के आभूषण मिले। उसकी निशानदेही पर उसके घर से हत्या में प्रयुक्त बकुआ भी बरामद हुआ।












Click it and Unblock the Notifications